कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया। इससे पहले, लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीयों की त्वचा के रंग पर नस्लवादी टिप्पणी को लेकर उत्पन् विवाद के बाद वह इस पद से हट गए थे। वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया है।”
