सोमवार को जब बाजार खुला तभी से ही सेंसेक्स 432.71 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। यह गिरावट के साथ 57,557.19 पर चल कारोबार कर रहा था और निफ्टी 113.35 पॉइन्ट की गिरावट के साथ 17,000 के नीचे आ गई थी। शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के कारण आज सेंसेक्स के 30 में से केवल 2 शेयरों में तेजी और 28 शेयरों में गिरावट रहा। निफ्टी की बात करें तो 50 में से सिर्फ 5 शेयर ग्रीन बुलिश जोन में और 45 शेयर रेड जोन में हैं।
आईटी के शेयरों में बिकवाली का दिखा असर
बाजार खुलते ही निफ्टी में भी 17000 के नीचे कारोबार देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी 39300 के स्तर से नीचे आ गया है। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से शेयर बाजार टूट रहा है। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 355 अंक बढ़कर 57,990 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50,114 अंकों की बढ़त के साथ 17,100 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसका असर आज बाजार में देखा जा सकता है।