कंपनी को इस रॉकेट से काफी उम्मीदें थीं
इस घटना का वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह रॉकेट लॉन्चिंग के बाद जमीन से काफी ऊंचाई पर पहुंच गया। लेकिन अचानक उसमें विस्फोट हो गया। यह स्पेसएक्स कंपनी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि कंपनी को इस रॉकेट से काफी उम्मीदें थीं।
सभी की निगाहें स्टारशिप पर थीं
स्पेसएक्स ने उस रॉकेट के बारे में जानकारी साझा की जो इस रॉकेट की मदद से इंसानों को दूसरे ग्रहों पर भेज सकता है। कंपनी ने कहा कि एलन मस्क 2029 तक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना चाहते हैं और वहां इंसानों के रहने की व्यवस्था भी करना चाहते हैं। इस ऑपरेशन के लिए एक स्टारशिप तैयार की गई थी। बता दें कि यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा रॉकेट था। इसकी ऊंचाई 395 फीट यानी 120 मीटर थी। हाल ही में नासा ने भी 2025 तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की बात कही थी। नासा ने वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए भी इस स्टारशिप को चुना है।