सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका टैलेंट आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है। वहीं इस शानदार एक्टर की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। सुशांत के फैंस और परिवार आज भी न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के केस में कई लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम दर्ज था।
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह के मर्डर के केस के बाद अब स्क्रीन पर ‘रोडीज सीजन 19’ से वापसी कर रही है। इस प्रोमो के रिलीज होने के कुछ समय बाद ही दिवगंत सुशांत सिंह की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर बिना किसी का नाम लिए एक आपत्तिजनक ट्वीट किया है। सुशांत के फैंस मान रहे हैं कि प्रियंका ने कहीं ना कहीं रिया को ट्वीट के जरिए टारगेट किया है। हालांकि प्रियंका ने इस पर अपनी सफाई पेश की।
प्रियंका ने की आपत्तिजनक ट्वीट
सुशांत की बहन सुशांत की बहन का ट्वीट का जिक्र करें तो उन्होंने पहले रिया के शो ‘रोडीज सीजन 19’ का प्रोमो लोगों के साथ शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस बोल रही हैं कि आपको लगा कि वह खौफ में है। इस प्रोमो के महज कुछ समय बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर एक ट्वीट पेश किया, जिसमें उनका लिखना था- भला तुम्हें क्यों डर होगी? तुम तो वैश्या हो और रहोगी भी। प्रश्न यह है कि आखिर असल में तुम्हारे ग्राहक कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ऐसी हिमाकत कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत के केस में देरी होने के पीछे कौन हो सकता है? यह साफ दिखाई दे रहा है।
प्रियंका ने दी अपने ट्वीट पर सफाई
प्रियंका के ट्वीट को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा और उन्होंने अपने पुराने आपत्तिजनक ट्वीट पर अब प्रियंका ने अपनी सफाई पेश की है। प्रियंका का कहना था कि उनका ये वाला ट्वीट किसी इंसान के लिए हरगिज नहीं था। जैसा कि मीडिया ने मौजूदा समय में रिपोर्ट किया है। ये काफी गलत है। हमारे इर्द-गिर्द हमारी दुनिया में चल रहे कई मुद्दों और दिक्कतों पर उनका महज मामूली सा गुस्सा था।