दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित बदसलूकी मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के घर जाकर जांच कर सकती है। पुलिस उस समय वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। स्वाति पर हुए कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की।
