‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ने इतिहास रच दिया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसकी कहानी काफी भावात्मक है। भारत में बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी आज के युवा को एक संदेश देती है कि उन्हें पशुओं से प्यार करना चाहिए। वहीं इस डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवार्ड हासिल करके इतिहास रच दिया है।
फिल्म की कहानी
‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ की स्टोरी का जिक्र करें तो कहानी साउथ के कपल बोम्मन और बेली के आस पास घूमती है। जिन्होंने रघु नाम के बेबी एलीफेंट की देखभाल का जिम्मा अपने हाथों लिया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। फिल्म में वो अपना पूरा जीवन रघु के नाम समर्पित करते नजर आते हैं। वो रघु को अपने परिवार का सदस्य जैसा महत्व देते है।
देशी गर्ल ने भी की फिल्म की प्रशंसा
जैसे ही ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर जीता, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बिना देरी किए फिल्म की तारीफ कर दी। उन्होंने लिखा ‘इमोशंस से भरपूर एक ट्रंक।’ ये डॉक्यूमेंट्री महज 41 मिनट की है। तमिल डॉक्यूमेंट्री के ऑस्कर जीतने पर दूध के जाने माने ब्रांड अमूल ने भी खास अंदाज में बधाई दी है।
नाटू-नाटू सॉन्ग से थी लोगों की उम्मीद
इस बार साउथ की फिल्म ने न केवल लोगों के दिल पर राज किया बल्कि फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू भी ऑस्कर अवार्ड जीत लिया। वहीं साउथ इंडस्ट्री और भारत के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है, क्योंकि मौजूदा समय में फिल्म की स्टार कास्ट ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में शिरकत कर रही है। लोगों को पहले से ही इस सॉन्ग से अवार्ड जीतने की उम्मीद थी।