इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
उद्योगपति के जरिए शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर बेहद स्मार्ट तरीके से स्मार्टफोन को चला रहा है। वहीं उसके बगल में एक महिला लेटी हुई पूरा नजारा देख रही है। इस खास वीडियो को देखकर आप कुछ समय के लिए हैरत में पड़ जाएंगे कि कैसे कोई जानवर इतनी कुशलता से चला सकता है। जैसे कि वो कई सालों से मोबाइल चलाना जानता हो।
लोगों का ये रहा रिएक्शन
इस वीडियो को बड़ी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि अब इंसानों के जैसे जानवर भी मोबाइल को चलाना सीख गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने मजे लेते हुए लिखा कि अब तो घर में पालतू जानवरों के लिए भी स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत पड़ेगी। वहीं कुछ लोगों ने लिखा की इंस्टाग्राम और यूट्यूब के शॉर्ट्स बच्चों के लिए बीमारी की वजह बनते जा रहे हैं लेकिन अब इसमें जानवर भी खासा दिलचस्पी लेने लगे हैं। अब तो इन्हें सिर्फ प्रभु ही बचा सकते हैं।
आनंद महिंद्रा के जरिए शेयर किए गए इस वीडियो को मौजूदा समय में 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों की तादाद में लोगों ने इसे पसंद किया है। जबकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं हुई है कि असल में ये वीडियो कब और कहां का बना है, लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद लोग इसे बड़े मजे ले कर देख रहे हैं।