भारत के राष्ट्रपति को कार्यकाल खत्म होने के बाद भी मिलती है कई आलीशान सुविधाएं, जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय देश का सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय है। वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी…

राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद की सुविधाएं

भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय देश का सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय है। वर्तमान में द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वह इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी देश की राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद 1.5 लाख रुपये पेंशन मिलता है। राष्ट्रपति की पत्नी को सचिवीय भत्ते के रूप में 30,000 रुपये प्रति माह भी मिलते हैं। राष्ट्रपति वेतन अधिनियम, 1951 के तहत पूर्व राष्ट्रपतियों को सुसज्जित बंगले प्रदान किए जाते हैं। इस मकान का किराया सरकार वहन करती है।

इलाज के लिए मिलते हैं 1 लाख रुपये

पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त आवास के साथ-साथ इलाज और खर्च के लिए प्रति वर्ष 1 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जैसे दो मुफ्त लैंडलाइन टेलीफोन, इंटरनेट और एक मोबाइल फोन। मोबाइल फोन में राष्ट्रीय रोमिंग सुविधा है। इन सबका खर्च सरकार उठाती है।

पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन मुफ्त यात्रा

पूर्व राष्ट्रपति को मुफ्त बिजली और पानी के साथ-साथ एक कार और ड्राइवर भी दिया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति अपने साथ 5 लोगों का निजी स्टाफ रख सकते हैं। इनका भुगतान भारत सरकार की ओर से किया जाता है। एक बार जब राष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें आजीवन भत्ते के साथ मुफ्त प्रथम श्रेणी ट्रेन और हवाई यात्रा दी जाती है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *