दिल की ब्लॉक नसों को खोलता है यह योगासन, हार्ट अटैक के मरीजों को इसे जरूर करना चाहिए

दिल की ब्लॉक नसों को खोलता है यह योगासन, हार्ट अटैक के मरीजों को इसे जरूर करना चाहिए आजकल की…

दिल की ब्लॉक नसों को खोलता है यह योगासन, हार्ट अटैक के मरीजों को इसे जरूर करना चाहिए

दिल की ब्लॉक नसों को खोलता है यह योगासन, हार्ट अटैक के मरीजों को इसे जरूर करना चाहिए
आजकल की भागदौड़ भरी अस्वस्थ जीवनशैली का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जंक और फास्ट फूड के जमाने में लोग घर का बना खाना कम पसंद करते हैं और इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। नतीजा यह होता है कि लोग मधुमेह, थायरॉइड और हृदय संबंधी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। दिल से जुड़ी परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। दिल की नसें बंद होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए आज हम आपको 4 ऐसे आसन के बारे में बताएंगे जो दिल की नसें खोल देंगे।

अनुलोम-विलोम

अनुलोम-विलोम योगासन करने से हार्ट ब्लॉकेज में राहत मिलेगी। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है। इससे पेट मजबूत होता है और कब्ज की समस्या नहीं रहती।

धनुरासन

इस आसन को करने से भी आपके दिल की ब्लॉक नसें ढीली हो जाएंगी। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बनाए रखेगा। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।

पश्चिमोत्तानासन

यह व्यायाम आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से वजन नियंत्रित रहता है। पश्चिमोत्तानासन हृदय की ब्लॉक नसों को खोलने में भी मदद करता है।

भुजंगासन

यह आसन भी आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसके नियमित अभ्यास से पेट संबंधी रोग भी दूर हो जाते हैं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।
उपरोक्त फायदों को जानने के बाद यह समझ आ जाएगा कि हमारे पुराणों और पुराने ग्रंथों में वर्णित बातें आज के समय में भी हमारे लिए उपयोगी हो सकती हैं। ये चार आसन आपके शरीर को भी लचीला बना देंगे। तो अब से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और इन आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अपने दिल को और मजबूत बनाएं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *