1 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए आपराधिक कानून, अंग्रेजों के जमाने के बने नियम बदलेंगे; उठ रहे कई सवाल

2023 में संसद द्वारा पारित किए गए तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई, 2024 से लागू होंगे। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) सोमवार से भारतीय दंड संहिता, 1860 (आईपीसी), आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 (आईईए) की जगह लेगा। इसे 25 दिसंबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिली थी।