बता दें, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई थी। 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के, 99 ईडब्ल्यूएस के, 263 ओबीसी के, 154 एससी के, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट में रखे गए हैं।
इन तारीखों में हुई थी प्री और मेंस रिजल्ट
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी हुए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । मुख्य परीक्षा के परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे।
टॉप-10 सफल अभ्यर्थियों की सूची
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद भट
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव