महाकाल के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे कोहली और अनुष्का, साधारण वेशभूषा में आए नजर

आजकल सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में…

आजकल सोशल मीडिया पर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों महाकाल के मंदिर में बैठे नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली बीते शनिवार की सुबह महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, विराट और अनुष्का दोनों ईश्वर का आशीर्वाद अपने ऊपर बनाए रखने के लिए अक्सर धार्मिक स्थलों का दर्शन करने जाते रहते हैं। इस बार अनुष्का शर्मा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली बेहद पारंपरिक कपड़ों में महाकाल के दर्शन करते नजर आए।

virat and anushka

महाकाल की आरती में बी टाउन की दिग्गज अदाकारा अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली सुबह से इंटरनेट की दुनिया में  छाए हुए हैं। महाकाल के दर्शन पाने के बाद विराट कोहली ने जय महाकाल का मंदिर में जयकारा लगाया। वहीं, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी महाकाल का नाम लेती नजर आईं। अनुष्का के साथ विराट लगभग डेढ़ घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे। उन्होंने साथ में आरती के बाद विधिपूर्वक अभिषेक भी किया। अपने फेवरेट स्टार की जोड़ी को देखकर विराट और अनुष्का के फैंस खुश हो गए। बीते दिनों वो अपनी बेटी के साथ कई तीर्थस्थलों का दर्शन कर चुके हैं। लेकिन इस बार सुबह की 4 बजे की आरती में उनकी बेटी दिखाई नहीं दी।

अनुष्का बेहद सादगी में नजर आईं

इस दौरान विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा सिर पर पल्लू लिए दिखाई दे रही हैं। वहीं क्रिकेटर ने माथे पर चंदन का टीका लगाया लगा रखा है। इसी बीच, विराट कोहली के गले में एक रुद्राक्ष की माला पर भी लोगों की नजर गई। विराट ईश्वर की भक्ति में लीन दिख रहे थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा इस समय साड़ी के लिबास में बेहद सादगी भरे अंदाज में देखी गईं। अनुष्का बेहद आम लोगों की तरह अपने पति के साथ महाकाल की आरती में लीन दिख रही थीं।

Related post

जय बाबा भोलेनाथ’ केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार, मंदिर में की पूजा, वायरल हुआ वीडियो

जय बाबा भोलेनाथ’ केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार, मंदिर…

मंगलवार को मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद अक्षय कुमार ने पूजा की। अक्षय…
महाकाल की नगरी उज्जैन ने तोड़ा अयोध्या का रिकॉर्ड, शिप्रा घाट पर जगमगाए 18.82 लाख दीप

महाकाल की नगरी उज्जैन ने तोड़ा अयोध्या का रिकॉर्ड,…

महाकाल की नगरी उज्जैन ने तोड़ा अयोध्या का रिकॉर्ड, शिप्रा घाट पर जगमगाए 18.82 लाख दीप   महाशिवरात्रि के पावन पर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *