वरुण चक्रवर्ती ने की घातक गेंदबाजी
201 रन के लक्ष्य को पार करने के लिए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की। विराट कोहली ने चौकों की बारिश शुरू कर दी। जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 2 छक्के लगाए। सलामी जोड़ी 31 रन के स्कोर पर टूट गई। प्लेसिस को सुयश शर्मा ने आउट किया। सुयश ने उसे अपने जाल में फंसा रिंकू सिंह के हाथों लपकवा लिया। प्लेसी 7 गेंदों पर 17 रन बनाकर लौटे। फाफ के बाद खेल में शाहबाज अहमद आए। हालांकि, वह सिर्फ 2 रन बनाकर लौट गए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया। ग्लेन मैक्सवेल सस्ते में लौटे। वे वरुण चक्रवर्ती के शिकार हुए। वरुण ने एक बार फिर मैक्सी को अपना शिकार बनाया है। मैक्सी ने 4 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए।
बैंगलोर 179 रन ही बना सकी
मैक्सवेल की वापसी के बाद महिपाल लोमरोर आए। उन्होंने विराट कोहली का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 18 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। महिपाल ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 3 छक्के और 1 चौका लगाया। दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए। कार्तिक वरुण चक्रवर्ती का शिकार हुए थे। सुयश प्रभुदेसाई ने 10 रन और वनिन्दु हसरंगा ने 5 रन बनाए। बैंगलोर 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।