पुतिन 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे?
पुतिन ने कहा कि चीन हाल के दिनों में काफी प्रगति कर रहा है और दुनिया भर के लोग रुचि रखते हैं कि वे क्या कर रहे हैं? यहां तक कि हम भी चीन के प्रति थोड़ी ईर्ष्या महसूस करते हैं। इस बीच, कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि शी के समर्थन का मतलब है कि पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव में उम्मीदवार होंगे।
पुतिन रूस के वर्तमान नेता हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा है कि क्या वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से हिल्सा लेंगें। हालांकि, रुसी प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा कि शी ने विशेष रूप से पुतिन के भाग लेने का उल्लेख नहीं किया हैं। जोसेफ स्टालिन के बाद से व्लादिमीर पुतिन रूस के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हैं। व्लादिमीर पुतिन 1999 में बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद सत्ता में आए थे।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या कहा?
सोमवार को दोनों शक्तिशाली नेताओं के बीच बैठक हुई। इससे पहले पिछले साल सितंबर में दोनों नेता उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में मिले थे। जब से यूक्रेन विवाद शुरू हुआ है, तब से चीन रूस के साथ नो-लिमिट्स का दोस्ताना निभा रही है। उसने रूस की तरफ से युद्ध किए जाने की निंदा करने से इनकार कर दिया। वहीं, उसने खुद को एक तटस्थ देश के रूप में भी प्रस्तुत किया है। चीन का कहना है कि किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।