लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी, दिल्ली-हरियाणा सहित 8 राज्यों में वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे और अंतिम चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली और हरियाणा में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। आज बिहार और बंगाल की आठ-आठ सीटों, दिल्ली की सात, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों और छह लोकसभा सीटों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव हो रहा है।