भारत में सिर्फ बीजेपी ही महत्वपूर्ण
इस लेख में अमेरिका की हिंद-प्रशांत रणनीति के लिहाज से भारत और जापान को अहम माना जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि बीजेपी ने लगातार दो लोकसभा चुनाव जीते हैं और ऐसा लगता है कि 2024 में भी उनकी जीत होगी। इस लेख में आगे लिखा है कि बीजेपी आने वाले समय में भारत के अहम फैसले लेने की स्थिति में होगी। उनकी मदद के बिना चीन की शक्ति को नियंत्रित करने की अमेरिकी रणनीति को लागू करना असंभव होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक ऐसे राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास से उपजा है जिसके बारे में गैर-भारतीय ज्यादा नहीं जानते हैं।
एक अरब से अधिक लोगों का नेतृत्व
उन्होंने लिखा कि भाजपा की चुनावी सफलता दर्शाती है कि उसके विचारकों के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ दशकों पुराना अभियान अब सफल हो रहा है। आधुनिकीकरण का हिंदू तरीका अब भाजपा द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। लेख में भाजपा की तुलना मध्य पूर्व में मुस्लिम ब्रदरहुड से की गई है। लेख में कहा गया है, ‘मुस्लिम ब्रदरहुड की तरह, भाजपा पश्चिमी उदारवाद को खारिज करती है। हालांकि यह आधुनिक युग की अधिकांश बातों को स्वीकार करता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह, भारत में भाजपा एक अरब से अधिक लोगों का नेतृत्व कर रही है।