तेज हवाएं चलने की संभावना
16 अप्रैल तक पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश होगी और उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कोंकण के कुछ इलाकों में आज आंधी आने का अनुमान है। वहीं, राजधानी दिल्ली में पारा बढ़ेगा। दिल्ली में तापमान 40 डिग्री रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 16 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी, जबकि लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना है।
फरवरी महीना रहा सबसे गर्म
इस साल फरवरी महीना सबसे अधिक गर्म रहा। इससे पहले 1901 में फरवरी माह सर्वाधिक गर्म रहा था। वहीं, मार्च में सामान्य या उससे अधिक बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, साल 2022 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। साल 2022 में अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा। वहीं, मौसम विभाग ने इस साल भी अधिक गर्म रहने की आशंका व्यक्त की है।