मरकटोला की शादी में जाते समय हुआ हादसा
हादसा कांकेर नेशनल हाईवे पर जगता के पास हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार धमतरी के सोरम गांव से बोलेरो में शादी के लिए मरकटोला जा रहा था। लेकिन इस परिवार का बीच में ही एक हादसा हो गया। मरने वालों में दो बच्चे और 5 महिलाएं भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए मर्कटोला जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है।