लक्षद्वीप विवाद के बीच 3 दिन में 1400 भारतीय पहुंच गए मालदीव

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक तनाव बढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं। इसी बीच बीते तीन दिन में 1400 भारतीय मालदीव पहुंच चुके हैं। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 6 जनवरी के बीच 33,807 पर्यटक वहां आए थे। इनमें से 2,372 पर्यटक भारत से थे। वहीं, 7 से 9 जनवरी के बीच मालदीव में 17,176 पर्यटक पहुंचे। इनमें से 1,419 भारतीय पर्यटक थे। इस साल 9 जनवरी तक मालदीव में 50,983 पर्यटक आ चुके हैं, जिनमें से 3,791 भारतीय हैं।