18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान पूरा हो गया। पहले चरण में लगभग 60.03% लोगों ने मतदान किया। मणिपुर और बंगाल से छिटपुट हिंसा की खबरें आईं। 21 में से 4 राज्यों में 80% से ज्यादा वोटिंग हुई। इनमें सबसे ज्यादा लक्षद्वीप में 83.88% वोटिंग जबकि बिहार में सबसे कम 48.88% वोटिंग हुई।
