मशहूर डॉली चायवाले की बदली तकदीर, लैम्बॉर्गिनी चलाते आए नजर

अपने अनोखे अंदाज से चाय बनाने के लिए मशहूर डॉली चायवाले की तकदीर अब बदल गई है। डॉली चायवाला एक शख्स के साथ लैम्बॉर्गिनी कार चलाते नजर आ रहे हैं। वह नागपुर में चाय बेचते हैं। उनके चाय बनाने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है। दूर-दूर से फूड व्लॉगर्स डॉली चायवाला की वीडियो बनाने आते हैं। बिल गेट्स जब उनके यहां पहुंचे, तब से वह सुर्खियों में हैं।