दिल्ली के रामलीला मैदान किसानों का महापंचायत, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक महारैली बुलाई गई है। यहां पर किसान महापंचायत करेंगे। इस किसान महापंचायत का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। इसके मद्देजनर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।