दिल्ली: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक साइड स्लैब गिर गया, 5 शख्स घायल

राजधानी दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक साइड स्लैब गिर गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार घटना में घायल 5 व्यक्ति घायल हो गया, जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने कहा, “मेट्रो स्टेशन के ईस्टन वॉल का एक हिस्सा नीचे गिर गया है। 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। ट्रैफिक को रोक दिया गया है। हम FIR दर्ज कर मामले की जांच करेंगे।”