लोकसभा चुनाव को लेकर AAP-कांग्रेस ने किया संयुक्त ऐलान, पंजाब में अकेले लड़ेगी; इन सीटों पर साझा उम्मीदवारी की घोषणा

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 5 राज्यों में सीटों को लेकर अंतिम निर्णय हो गया है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। दिल्ली में आप चार सीटों पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली पर जबकि कांग्रेस तीन सीटों उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं गुजरात में AAP भरुच और भावनगर में अपने उम्मीदवार उतारेगी। चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में AAP कुरुक्षेत्र सीट पर वहीं गोआ में कांग्रेस सभी 2 सीट पर लड़ेगी। पंजाब में दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।