AAP नेता सत्येन्द्र जैन अपने आवास से तिहाड़ जेल के लिए हुए रवाना

सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येन्द्र जैन अपने आवास से तिहाड़ जेल के लिए रवाना हुए। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके साथ ही उन्हें तत्काल सरेंडर करने को कहा था। सत्येंद्र जैन को 26 मई, 2023 को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था।