कुछ दिनों में AAP करेगी लोकसभा के 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी 14 सीटों पर AAP को बहुमत के साथ जीत दिलानी है।