CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज और आतिशी हिरासत में

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में आप कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आईटीओ चौक से जाने के लिए कहा है। आप विधायक दुर्गेश पाठक आइटीओ पहुंचे हैं। आइटीओ चौक को जाम कर दिया गया है। सड़क पर कार्यकर्ता बैठ गए हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी हिरासत को हिरासत में लिया गया है।