एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई का झारखंड में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। खौफनाक सड़क दुर्घटना में पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई। वहीं, उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धनबाद में हुई सड़क दुर्घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए।