CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने खोला मोर्चा, एक पोस्ट से दिया बड़ा संकेत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको खत्म करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।