रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी अलेक्सेई नवलेनी की जेल में मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी अलेक्सेई नवलेनी की जेल में मौत हो गई है। एलेक्सी नवेलनी रूस के बड़े विपक्षी नेता और वकील रहे हैं। उन्होंने रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कैंपेन चलाए। 2011 में सबसे पहले उन्होंने पुतिन की पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। संसदीय चुनाव में धांधली का आरोप भी नवेलनी ने लगाया था। रूस के अंदर उन्हें पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता है। जनवरी 2021 में उन्होंने पुतिन के भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया था।