क्या 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल करने जा रहे हैं शादी? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दी जानकारी

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में, शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी सोनाक्षी शादी के बारे में बताएगी तो वह और उनकी पत्नी उन्हें आशीर्वाद देंगे। इससे पहले खबर यह चल रही थी कि कपल 23 जून को मुंबई में शादी करनेवाले हैं।