‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा से असम के CM बौखलाए हुए हैं’, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम के माजुली में जारी है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “बहुत भारी संख्या में लोग आए हैं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं और बेकार के बयान देते रहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। असम के मुख्यमंत्री लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”