भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठवें दिन फिर शुरू, असम सीएम ने दिया विवादित बयान

भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी यात्रा के आठवें दिन राजगढ़-होलोंगी (असम-अरुणाचल प्रदेश) सीमा से फिर से शुरू हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी। वहीं असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले मुझसे डरता था। अब तो मेरे बच्चे से भी डरने लगा है।