कल कांग्रेस से तोड़ा नाता, आज भाजपा में शामिल; महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण बिना शर्त हुए भगवामय

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले उन्होंने कल कांग्रेस छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने विधायक से भी त्यागपत्र दे दिया था। उनकी ज्वाइनिग के बाद देवेन्द्र फडनवीस ने कहा अशोक चव्हाण का बीजेपी में स्वागत है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने अशोक चव्हाण को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण के साथ ही अमर राजुरकर ने भी बीजेपी जॉइन की है। फडणवीस ने कहा कि दोनों नेता बिना किसी शर्त भाजपा ज्वाइन किया है।