हरियाणा में नवगठित सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा की नवगठित सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। भाजपा नेता डॉ. कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, डॉ अभे सिंह यादव, सुभाष सुधा और बिशंबर सिंह ने हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। बता दें, हाल ही में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। जजपा सरकार से बाहर हो गई है।