CM केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत, कहा- 2029 में देश को मिलेगी BJP से मुक्ति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने आज प्रस्ताव पर चर्चा में कहा, “भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर भाजपा को किसी से खतरा है तो वह आम आदमी पार्टी से है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो फिर 2029 में AAP इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी।”