सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने पर राजघाट जाएंगे सीएम केजरीवाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज ही के दिन गिरफ्तार किया गया था। इसी को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने आज राजघाट जाकर बापू की समाधि पर जाने का फैसला लिया है। सीएम केजरीवाल दिल्ली की कैबिनेट और विधायकों के साथ राजघाट जाएंगे। राजघाट जाने से पहले वह विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और दोपहर एक बजे सदन संबोधित भी करेंगे।