सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया दक्षिणी दिल्ली में रोडशो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली संसदीय सीट के देवली इलाके में रोड शो किया। दक्षिणी दिल्ली सीट से आप के सहीराम पहलवान चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान सुनीता ने लोगों से कहा कि बीजेपी की तानाशाही चरम पर है। आप अपनी वोट की ताकत से इस तानाशाही को हटाएं। आपके बेटे जेल में हैं। आप जेल का जवाब वोट से दे।