‘कांग्रेस और राजद ने दुनिया में बिहार का नाम खराब किया’, जमुई में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी इन दिनों बिहार में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बिहार को न्याय नहीं मिल पाया है। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से बाहर निकाला है। नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका रही है। 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए काफी निर्णायक है। आज एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया।