‘हमारे पास चुनाव लड़ने तक का पैसा नहीं है’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साध बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर के माध्यम से पार्टी पर भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। खरगे ने संकेत दिया कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें भाजपा सरकार ने फ्रीज कर दिया है। हमारे पास चुनाव लड़ने तक का पैसा नहीं है।