कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आंध्र की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।