दिल्ली में कांग्रेस को केवल एक सीट मिलेगी, ‘आप’ के संगठन मंत्री ने की घोषणा

‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक संपन्न हुई है। बैठक के बाद आप से राज्यसभा सदस्य और पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आप की राजनीतिक मामलों की समिति में आज मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव और इस चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि देश हित में हम भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ आए हैं। गठबंधन का मकसद देश हित में है। इसलिए आप गठबंधन का हिस्सा रहेगी। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से गठबंधन के साथ है।