प्रदूषण के मामले में लगातार चौथी बार टॉप पर दिल्ली, भारत तीसरा सर्वाधिक प्रदूषित देश

दिल्ली एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी साबित हुई है। स्विस संगठन IQAir द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 में इसका खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि भारत 2023 में 134 खराब वायु गुणवत्ता वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा। भारत से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान है। 2022 में भारत को आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में स्थान मिला था।