दिल्ली में कांग्रेस को दोहरा झटका, अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बुधवार को कांग्रेस को दोहरा झटका लगा है। दरअसल, दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।