पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस में शामिल

पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी मौजूद रहे थे। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा से जाट नेता और मोदी सरकार में मंत्री वीरेंद्र सिंह 2016-19 तक मंत्री रहे थे।