बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का दिल्ली में निधन

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 वर्षीय बीजेपी नेता कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे।