पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है और उनपर निगरानी रखी जा रही है। पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं।