हरियाणा पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप, AAP बोली- जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर हरियाणा पर दिल्ली का पानी रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है। दिल्ली में आ रही यमुना की जल आपूर्ति रोकी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को पत्र लिखेंगे। जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे।