स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में हरियाणा को लगा झटका, देशभर में 14वां स्थान, देखें जिलों का रैंक

शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणाम में हरियाणा को झटका लगा है। देश भर में हरियाणा को 14वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण में हरियाणा का ओवरऑल स्कोर 1958.01 रहा है। क्लीन सिटी में स्टेट लेवल में रोहतक-गोहाना को पहली रैंक मिली है। इसके अलावा सीएम सिटी करनाल और कालका को सेकंड पोजीशन मिली है। झज्जर के बेरी और पंचकूला को प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है।