आप और बीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में भीषण जाम

दिल्ली में शुक्रवार को आप और बीजेपी के प्रदर्शन के चलते मध्य दिल्ली सहित राजधानी के कई हिस्सा में भीषण जाम लग गया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों पर बेरीगेड लगा कर रास्ता बंद किया हुआ है। इसके चलते वैकल्पिक मार्गो पर वाहनों को भीड़ बढ़ने से भीषण जाम लग गया। आइटीओ पंथ मार्ग का रास्ता बंद किया गया है, अन्य जुड़ने वाले रास्तों को भी अवरुद्ध किया गया है।